Header Ads

उनके हजारों करोड़ रुपये के घोटालों का पर्दाफाश कर रहे हैं।

 उनके हजारों करोड़ रुपये के घोटालों का पर्दाफाश कर रहे हैं.।

                                     मोदी



मोदी ने तेलंगाना के संगारेड्डी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कभी निजी हमला नहीं किया बल्कि परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई। मोदी ने कहा, विपक्षी दल उन्हें और उनके जनता रूपी परिवार को अपशब्द कह रहे हैं, क्योंकि वह जनता को दी गारंटी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


लोकतंत्र के लिए खतरा मोदी ने कहा, मैं परिवारवाद का विरोध इसलिए करता हूं क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। युवाओं को मौके नहीं देता। वे इसका जवाब देने की बजाय कहते हैं कि मोदी का परिवार नहीं है।


युवाओं को बढ़ावा देने से डर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि वह युवा नेताओं को बढ़ावा देने से डरती है। विपक्षी पार्टी 75-80 साल से अधिक उम्र के लोगों को अध्यक्ष नियुक्त कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, जहां-जहां परिवार संचालित दल सत्ता में हैं, वे राज्य बर्बाद हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी पार्टियां लोकतंत्र विरोधी, प्रतिभा विरोधी और युवा विरोधी हैं।


वंशवादी पार्टियां लोकतंत्र को


मजबूत नहीं कर सकतीं शाह


जलगांव। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार के मुद्दे पर महाराष्ट्र में विपक्ष को घेरा। उन्होंने सवाल किया कि वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियां देश के लोकतंत्र को कैसे मजबूत कर सकती हैं। ब्योरा P14


खजाना भरने पर ध्यान


प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के जाजपुर में रैली के दौरान कहा, विपक्षी दलों ने 2014 से पहले सिर्फ खजाना भरने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि ओडिशा विकसित भारत का प्रवेश द्वार बने। पक्का घर, जल, गैस कनेक्शन, जो गरीबों का सपना था, अब वास्तविकता बन रहा है।


● प्रधानमंत्री ने परिवारवाद की राजनीति को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया


●कहा, जिन राज्यों में परिवारवादी दलों की सत्ता, वे बर्बाद हो गए





Credit by Hindustan

No comments

Powered by Blogger.